ब्रेकिंग न्यूज़

आंध्र प्रदेश में ‘अकवान’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। पिछले कई घंटों से एक ही स्थान पर स्थिर इस तूफान के मंगलवार शाम तक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदलने की प्रबल संभावना है। इसको देखते हुए आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने अलर्ट और जरूरी सलाह जारी की है।

 एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक और आरटीजीएस के सीईओ प्रखर जैन ने तूफान की मौजूदा स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि ‘अकवान’ अभी चेन्नई से 610 किमी, मछलीपट्टनम से 660 किमी, विशाखापत्तनम से 670 किमी और ओडिशा के गोपालपुर से 790 किमी की दूरी पर स्थित है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए गुरुवार सुबह तक इसके ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ का रूप लेने की आशंका है। अनुमान है कि यह शुक्रवार दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और टुनी के बीच से होकर गुजरेगा।
 तट से टकराते समय चक्रवात के प्रभाव से 120 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि हवा के झोंके 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। तूफान के असर से बुधवार को तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को राज्य में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
 सुरक्षा के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है। तटीय क्षेत्रों के निवासियों को पूरी तरह सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है, साथ ही किसानों को भी कृषि कार्यों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
 प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान और मदद के लिए नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
 * ‘माना मित्र’ व्हाट्सऐप नंबर: 9552300009
* टोल-फ्री आपातकालीन हेल्पलाइन: 112, 1070 और 18004250101

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english