- Home
- देश
- नई दिल्ली। सरकार ने ब्रिटेन से आने और जाने वाली उड़ानों पर लगी अस्?थाई रोक सात जनवरी, 2021 तक बढ़ा दी है। नागरिक उड्डन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस अवधि के बाद उड़ाने फिर शुरू होने पर कड़े नियमों का पालन किया जाएगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी की घोषणा शीघ्र की जाएगी।इससे पहले, ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों पर 31 दिसम्बर तक रोक लगा दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सिफारिश की थी कि ब्रिटेन से भारत आने वाली उड़ानों पर रोक की अवधि सात जनवरी तक बढ़ा दी जाए।स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक के नेतृत्व में संयुक्त निगरानी समूह और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक तथा नीति आयोग में स्वास्थ्य संबंधी मामलों के सदस्य की संयुक्त अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यबल के सुझाव के आधार पर यह सिफारिश की गई थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसी सभी घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाए जिनके सुपर स्प्रेडर बनने यानी जिनसे व्यापक रूप से संक्रमण फैलने की आशंका हो। यह निर्देश भी दिया गया है कि नववर्ष समारोह और उससे संबंधित आयोजनों तथा सर्दी के मौसम को देखते हुए भीड़ को एकत्र होने से रोकने के उपाय किए जाएं।
- नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को नए साल के जश्न के लिए होने वाले आयोजनों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। उसका मानना है कि ऐसे आयोजन कोविड-19 महामारी के लिए संभावित सुपर स्प्रेडर साबित हो सकते हैं।मंत्रालय ने सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर भीड़ इक_ा होने पर भी रोक लगाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पिछले साढ़े तीन महीने से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि यूरोप और अमेरिका में इस महामारी के मामलों में हुई ताजा वृद्धि को देखते हुए देश में विस्तृत सावधानी बरतने और सख्त निगरानी रखने की आवश्यकता है।श्री भूषण ने अपने पत्र में लिखा, नए साल और इसके जश्न के लिए होने वाले विभिन्न आयोजनों तथा सर्दियों के मौसम के मद्देनजर 'सुपर स्प्रेडरÓ कार्यक्रमों और भीड़ की संभावना वाले स्थलों पर सख्त निगरानी आवश्यक है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से हाल ही में जारी किए गए दिशा-निर्देशों को दोहराया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने आकलन के अनुरूप स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने जैसे, रात के समय निषेधाज्ञा लागू करने आदि का अधिकार दिया है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यात्रियों और सामानों की राज्यों के भीतर या एक से दूसरे राज्यों में आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई है।राज्यों का इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए स्वास्थ्य सचिव ने उनसे आग्रह किया है कि स्थानीय स्थितियों का आकलन करने के बाद वे 30 दिसंबर से एक जनवरी तक उचित कार्रवाई कर सकते हैं।---
-
बांदा। उत्तरप्रदेश के बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल रोड में उदई पुरवा के पास मंगलवार दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) इंद्रदेव ने बताया कि करतल रोड में उदई पुरवा के पास एक रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दशरथ पुरवा गांव निवासी अवधेश गर्ग (28) और रामू गर्ग (32) की मौके पर ही मौत हो गई और मोटरसाइकिल चला रहे मुरदीपुरवा के रहने वाले राजाभइया यादव गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि रोडवेज की बस करतल से नरैनी आ रही थी, जबकि तीनों युवक बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल से नरैनी से करतल की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। एसएचओ ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है। -
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने सस्ते में सोना बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 11 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने मंगलवार को बताया शहर निवासी एहसान उल हक ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उनसे संपर्क करके कहा कि उनके खेत में सोना निकला है और उसे सस्ते में दे देंगे। नमूना के तौर पर उन्होंने दो सोने के असली सिक्के भी दिए। आनंद ने बताया, इसके बाद हक ने 22 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए और इसके बदले उनको सोने के सिक्के मिले, लेकिन जब सोने के सिक्कों की जांच कराई गई तो वे नकली निकले। पुलिस ने हक की शिकायत पर आरोपी तुफैल, आरोपी अली शेर तथा आरोपी जफरुद्दीन को पुवायां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 11 लाख रुपये बरामद किए गए हैं जबकि बाकी रुपये गिरोह के दूसरे लोगों के पास हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। -
देहरादून। दिल्ली से उत्तराखंड के कोटद्वार और टनकपुर शहरों के लिए जल्द ही जनशताब्दी रेलगाडिय़ां शुरू की जाएगी। इस बात की जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को एक पत्र के माध्यम से दी है। पत्र में गोयल ने बलूनी को बताया कि दोनों रेलगाडिय़ों को चलाने का फैसला उनके अनुरोध पर किया गया है। गोयल ने कहा कि इन दोनों रेलगाडियों के चलने का टाइम टेबल जल्द ही रेल मंत्रालय जारी करेगा जिसके बारे में उन्हें बताया जाएगा। गोयल ने कहा कि इन रेलगाडियों के चलने से उत्तराखंड के लोगों को अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी। बलूनी ने गोयल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड की रेल सेवाओं के विस्तार और उच्चीकरण में उन्होंने उदारता का परिचय दिया है। बलूनी ने कहा कि दोनों रेलगाडियों के संचालन से नागरिकों, छात्रों, रोगियों और नौकरीपेशा लोगों को बडी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आमजन की सुविधा और सेवा के लिए कृतसंकल्प है।
-
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पर्यटन उद्योग के अच्छे पुराने दिन लौट आए हैं। कोविड-19 महामारी की चिंता छोड़ पर्यटक इस केंद्रशासित प्रदेश में लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। नए साल से कई सप्ताह पहले ही सभी होटल पूरी तरह बुक हो चुके हैं। महामारी की वजह से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित हैं और ऐसे में देशभर के पर्यटकों को कश्मीर घाटी खूब लुभा रही है तथा यहां पर्यटन उद्योग के अच्छे पुराने दिन लौट आए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के हर रोज 250-300 मामले सामने आ रहे हैं जो देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले बेहद कम हैं। जम्मू कश्मीर में हालिया बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरे खिला दिए हैं और लोकप्रिय पर्यटन स्थल गुलमर्ग में हर रोज 700-800 पर्यटकों की मेजबानी कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन में उछाल जम्मू कश्मीर के लिए बहुत अच्छा है।
-
-
नई दिल्ली। केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख में मंगलवार को मौसम विज्ञान विभाग के एक केंद्र का उद्घाटन किया गया। इससे स्थानीय स्तर पर मौसम की जानकारी मिलेगी और क्षेत्र में मौसम पूर्वानुमान प्रणाली को मजबूती मिलेगी। पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षर्वधन ने केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह केंद्र भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र है। यह केंद्र 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के जरिए केंद्रशासित क्षेत्र के दो जिलों-लेह और करगिल के लिए मौसम संबंधी लघु अवधि (तीन दिनों), मध्यम अवधि (12 दिनों) और दीर्घावधि (एक महीने) अनुमान जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मौसम, जलवायु, संस्कृति, भौगोलिक स्थान के कारण यह विशिष्ट स्थान है, जहां द्रास में तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है और हर साल औसतन 10 सेंटीमीटर बारिश होती है।
-
अधिकारियों ने चेक किया, फिर बिल बना 212 रुपए
भोपाल। अरेरा हिल्स के पास मंत्रालय से सटे भीमनगर बस्ती में रहने वालीं निर्मला बाई। झुग्गी नंबर 92 में रहती हैं। इस महीने उन्हें 13 हजार 731 रुपए का बिजली बिल मिला तो वे चौंक गईं। निर्मला ने हिम्मत बटोरी और मंगलवार सुबह बिल लेकर सुबह 9:30 बजे शिवाजी नगर स्थित ऊर्जा मंत्री प्रद्मुम्न सिंह तोमर के बंगले पर पहुंच गईं। बिल दिखाते हुए कहा देखिए, मंत्री जी, मेरे घर में सिर्फ एक बल्ब जलता है, टीवी, फ्रिज और कूलर कुछ भी नहीं है। दो महीने पहले मैंने नया मीटर लगवाया था। बिजली दफ्तर वालों ने मुझे इस माह 13,731 रुपए का बिल थमा दिया।
महिला की समस्या सुनकर मंत्री भी चौंक गए। बिना देर किए वे महिला को अपने साथ कार में बैठाकर भीमनगर स्थित उसके घर सुबह 11:10 बजे पहुंचे। वहां उन्होंने बिजली कंपनी के जहांगीराबाद जोन के मैनेजर अमित राय को बुलवाया। इसके बाद बिल सुधारा गया, जो 212 रुपए का बना। मंत्री ने बिल से जुड़े कई सवाल किए।
मंत्री ने मैनेजर से पूछा कि इतना बिल क्यों आया? यहां कोई फैक्टरी नहीं है, कोई यूनिट नहीं है। मैनेजर ने कई तर्क रखे जिससे मंत्री भी सहमत भी हुए, लेकिन मंत्री ने कहा यह गलती किसकी है, पता करें, ये बिल किसने जारी किया। ऐसी शिकायतों से जनता के बीच में विभाग की छवि खराब होती है। गौरतलब है कि आमतौर पर बिजली बिल से जुड़ी औसतन 350 शिकायतें रोजाना आती हैं।
बिजली कंपनी साउथ डिवीजन के डीजीएम पंकज यादव ने कहा कि मीटर की नहीं बल्कि मीटर रीडर की गलती है, इसके अलावा और कहां क्या कमी रही। यह जांच की जा रही है। जिसकी गलती होगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -
एक ही चिता पर सजे दोनों के शव
गोपालगंज। गोपालगंज में एक पूर्व विधायक दंपति ने सात जन्मों का साथ निभाने की कसम पूरी की। पति की मौत के महज दो घंटे बाद पत्नी भी चल बसीं। एक ही चिता पर पूर्व विधायक और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को सजाया गया। घटना मोहम्मदपुर के महारानी पनडूही टोले की है, जहां 85 साल के राज नंदन राय के निधन की खबर सुनते ही पत्नी भी जी ना सकी। उनकी अंतिम यात्रा में पूरे गांव के लोग शामिल होने आए। अंतिम विदाई के दौरान मंगलवार को जब दोनों की चिता एक साथ जली तो लोगों की आंखें नम हो गईं। राजनंदन राय 1969 में सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। राजनंदन राय अपने ससुराल मोहम्मदपुर के महारानी पनडूही टोला में रहते थे। सोमवार की शाम उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मौत से उनकी पत्नी श्रद्धा देवी को ऐसा सदमा लगा कि वह जी ना सकीं। दो घंटे बाद ही वह भी चल बसीं। मंगलवार को जब पवित्र नारायणी नदी के महारानी घाट पर दोनों की चिता एक साथ जली तो लोगों की आंखें भर आईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजनंदन राय ने अपनी पत्नी को कभी अकेला नहीं छोड़ा। दोनों में संबंध भी मधुर थे। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आए।
- जम्मू। वैष्णो देवी मंदिर के आसपास के इलाकों समेत जम्मू के ऊंचाई वाले इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी होने के एक दिन बाद क्षेत्र में घने कोहरे के कारण मंगलवार को जम्मू हवाई अड्डे से आने और जाने वाली 17 उड़ानों को रद्द कर दिया गया।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू हवाई अड्डे के निदेशक पी आर बेउरिया ने कहा कि कोहरे के कारण "खराब दृश्यता" की वजह से मंगलवार को लगभग सभी उड़ानों का संचालन रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरे दिन खराब दृश्यता का सामना करना पड़ा।निदेशक ने कहा कि सुबह नौ बजे हवाईअड्डे पर दृश्यता शून्य थी और अपराह्न एक बजे यह सुधर कर 500 मीटर हुई। निदेशक ने कहा, "उड़ानों का संचालन फिर शुरू करने के लिये हम दृश्यता स्तर के सुधर कर जरूरी स्तर (1000 से 1200 मीटर) पर आने का इंतजार करते रहे।" अधिकारियों ने कहा कि घने कोहरे और सर्द मौसम के कारण जम्मू के मैदानी इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि दोपहर तक अधिकतर इलाकों में कोहरा छंट गया था, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू में न्यूनतम तापमान पिछली रात के मुकाबले दो डिग्री गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम में यहां के सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को मध्यम से भारी बर्फबारी के बाद दिन और रात का तापमान मौसम के औसत तापमान से नीचे पहुंच गया। रियासी स्थिति वैष्णो देवी मंदिर के इलाके में इस मौसम का पहला हिमपात हुआ जबकि उधमपुर में पहाड़ी पर्यटन स्थल पटनीटॉप, और डोडा,किश्तवाड़, राजौरी, पुंछ, कठुआ, रियासी और रामबन के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हुई। जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिये खुला है जबकि जम्मू क्षेत्र के दो जिलों राजौरी व पुंछ को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोडऩे वाली मुगल रोड को पीर की गली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया था।
- नई दिल्ली। ट्रांसपोर्टर्स की शीर्ष संस्था एआईएमटीसी ने कहा है कि वह एक जनवरी से ई-वे बिल की वैधता अवधि को कम करने के खिलाफ है। संगठन ने कहा कि इस कदम से आपूर्ति श्रृंखला बाधित होगी और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा होगी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ट्रांसपोर्टर्स की संस्था है, जो लगभग 95 लाख ट्रक ड्राइवरों और संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करती है।एआईएमटीसी ने एक बयान में कहा, ''इस क्षेत्र ने गंभीर चुनौतियों का सामना किया है और ऐसे में सरकार एक अधिसूचना जारी कर अव्यावहारिक परिस्थिति बना रही है। इस अधिसूचना के माध्यम से सरकार ने ई-वे बिल की वैधता अवधि आधी कर दी है।'' संगठन ने कहा कि सरकार की उक्त अधिसूचना अच्छे से तैयार नहीं की गयी है। सरकार ने संबंधित पक्षों के साथ बिना कोई बातचीत किये ही यह अधिसूचना जारी कर दी है। उसने कहा कि इस संशोधन से आपूर्ति श्रृंखला के सुचारू प्रवाह में बाधा आ सकती है और दवाएं व जल्द खराब होने वाली वस्तुओं सहित आवश्यक आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है।---
- हरिद्वार। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वर्ण ज्योति महामहोत्सव के तहत देश भर में अगले दो वर्ष में 50 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में स्वर्ण ज्योति महामहोत्सव को लेकर आयोजित संतों की बैठक के बाद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि उनके गुरु के ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने पर पीठ द्वारा स्वर्ण ज्योति महामहोत्सव मनाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि सभी शिष्यों और अनुयायियों की इच्छा के मद्देनजर यह तय किया गया है कि देश भर में अगले दो वर्षों तक 50 कार्यक्रम आयोजित होंगे । आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों में से एक ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम पीठ उत्तराखंड के जोशीमठ में स्थित हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की द्वादशी के दिन ये कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा आगामी 10 जनवरी को कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में एक भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी के सनातन धर्म में योगदान पर चर्चा होगी । उन्होंने बताया कि देश भर में अलग—अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होने के बाद दो वर्ष के अंत में 50 वां कार्यक्रम विशाल रूप से आयोजित होगा । इस बैठक में गंगोत्री, यमुनोत्री और हरिद्वार के साधु-संतों एवं तीर्थ पुरोहितों ने भी भाग लिया ।-
- नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार मध्याह्न भोजन योजना के तहत अपने छात्रों को छह महीने तक सूखा राशन देगी।कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण स्कूलों के मार्च से बंद होने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। मंडावली इलाके के एक सरकारी स्कूल में सूखा राशन बांटने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा, जब स्कूल बंद थे, तो हमने मध्याह्न भोजन योजना के लिए अभिभावकों को पैसे भेजने का फैसला किया था, लेकिन अब हमने छात्रों को छह महीने तक सूखा राशन देने का निर्णय किया है। देश में कोविड-19 के मद्देनजर मार्च से स्कूल बंद है। 15 अक्टूबर को कुछ राज्यों में आंशिक रूप से स्कूल खोले गए थे। दिल्ली सरकार ने हालांकि कहा है कि कोरोना वायरस का टीका आने तक राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल नहीं खुलेंगे।
-
नई दिल्ली। भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने सोमवार को सीबीआई के मुख्य सूचना अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। यह पद मार्च से खाली पड़ा था। 1993 बैच के आईआईएस अधिकारी जोशी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थे, जहां उन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में तैनाती दी गई है। जोशी (55) पीआईबी और भूतपूर्व विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) में अहम पदों पर काम कर चुके हैं।
-
नई दिल्ली। उत्तर भारत के हिस्सों में 29-31 दिसंबर से रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। यह बात सोमवार को भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कही। आईएमडी ने कहा कि कि शीतलहर की स्थिति में दो जनवरी से कमी आने की संभावना है। हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाएं चलने के कारण दिल्ली के हिस्सों में अगले चार दिन शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तामपान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में छिटपुट क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है। 30-31 दिसंबर के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, 'अगले तीन दिनों (29-31 दिसंबर) के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि होगी। राज्यों के लिए ऑरेंज चेतावनी भी जारी की गई है।
आईएमडी ने कहा कि 29-30 दिसंबर के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में हाड़ कंपाने वाली शीतलहर चल सकती है। आईएमडी ने कहा, 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में सुबह के दौरान घना कोहरा छाने की संभावना है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस बीच, हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के कारण राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर 31 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है। शर्मा ने कहा कि सोमवार को मैदानी इलाकों में सबसे न्यूनतम तापमान पश्चिमी राजस्थान के चूरू में 0.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी राजस्थान के भीलवाड़ा में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंट आबू में न्यूनतम न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में जबरदस्त ठंड का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हुई जबकि पिछले 24 घंटों में पूर्वी जिलों में मौसम सर्द रहा। -
कौशांबी। उत्तरप्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी क्षेत्र में फार्म हाउस की रखवाली कर रहे एक वृद्ध की सोमवार को कुल्हाड़ी से काटकर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पिपरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी मोहम्मद यूनुस का गांव के बाहर ही एक फार्म हाउस है। मोहम्मद यूनुस मुंबई में रहते हैं। उनके गांव का ही मोहम्मद नाजिम (60) फार्म हाउस की देखभाल करता था। शाम लगभग पांच बजे अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर नाजिम की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर पर सोमवार को देश की पहली चालक रहित ट्रेन की यात्रा के दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्ग यात्रियों के बीच गर्व, उत्साह समेत हैरानी का भाव दिखा। जनकपुरी पश्चिम स्टेशन से लेकर बोटैनिकल गार्डन स्टेशन के बीच 37 किलोमीटर लंबी मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली चालक रहित ट्रेन सेवा की शुरुआत करते हुए डीएमआरसी दुनिया के चुनिंदा मेट्रो नेटवर्क में शामिल हो गयी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली चालक रहित ट्रेन का उद्घाटन करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों के विपरीत बढ़ते शहरीकरण को एक अवसर के रूप में लिया है। उन्होंने कहा कि 2025 तक 25 शहरों तक मेट्रो ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इस ट्रेन के शुरुआती यात्रियों में शामिल आरव (तीन) को जब उसके पिता ने बताया कि ट्रेन में कोई ड्राइवर नहीं है तो वह यह सुनकर काफी उत्साहित हो गया। अपने परिवार और अन्य सहयात्रियों के बीच बच्चे ने कहा, रिमोट कंट्रोल से ट्रेन चल रही है। ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) के जरिए ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
हालांकि, शुरुआत में एक कर्मी मौजूद रहेगा लेकिन धीरे-धीरे यह ट्रेन स्वचालित तरीके से चलेगी। ज्यादातर यात्री इस नयी ट्रेन से वाकिफ थे लेकिन मैजेंटा लाइन के अलग-अलग स्टेशनों से ट्रेन में सवार होने वाले कुछ यात्रियों को इस बारे में पता नहीं था। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा रिया शर्मा (18), गुरप्रीत कौर (17) और उनकी दोस्त काफी रोमांचित महसूस कर रही थीं। कौर ने कहा, हां हमें इस चालक रहित ट्रेन के बारे में पता है और सुबह प्रधानमंत्री ने इसे रवाना किया था। केवल दिल्ली मेट्रो के लिए नहीं बल्कि देश की पहली चालक रहित मेट्रो के लिए हमें गर्व की अनुभूति हो रही है। हालांकि सामान्य मेट्रो ट्रेन से इसमें कुछ भी अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि जबसे चालक रहित ट्रेन की खबर आयी उनके परिवार में इस पर काफी चर्चा हुई।
अंग्रेजी साहित्य में स्नातक कर रहीं शर्मा ने कहा, कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लगने के बाद से मैं पहली बार यात्रा पर निकली हूं। मुझे अंदाजा नहीं था कि अब सीधे चालक रहित ट्रेन से सफर करूंगी। साज-सज्जा और मीडियाकर्मियों को देखने के बाद अहसास हुआ कि हम चालक रहित मेट्रो ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं। रोमांचित हूं। शुरुआत में थोड़ी घबराहट हुई लेकिन फिर सामान्य हो गयी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, दिल्लीवासियों को मुबारक। आज से दिल्ली मेट्रो में बिना ड्राइवर के स्वचालित ट्रेन चालू हो गयी। आज आपकी दिल्ली मेट्रो दुनिया के चुनिंदा शहरों में शामिल हो गयी। अपनी दिल्ली तेजी से विकास कर रही है। शाहीन बाग के निवासी एस जे नैयर (60) अपनी पत्नी तैयबा नैयर के साथ दशरथपुरी स्टेशन पर सवार हुए। एस जे नैयर ने कहा, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है और हमारे देश और दिल्ली मेट्रो के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। हम 26 दिसंबर को शाहीन बाग से दशरथपुरी गए थे और वापसी में उसी मार्ग पर चालक रहित ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। यह एक नए युग में प्रवेश की तरह है। प्रधानमंत्री ने सुबह में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने संबोधन में कहा कि चालक रहित मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को शुरू किया जाना शहरी विकास को भविष्य के लिए तैयार करने का प्रयास है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा की भी शुरुआत की। - नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 16 हजार 432 नये मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अब तक एक करोड दो लाख 24 हजार 303 लोग संक्रमित हुए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले एक दिन में 252 रोगियों की इस वायरस से मौत हुई है। अब तक एक लाख 48 हजार 153 लोगों की इस महामारी से मृत्यु हो चुकी है। इस समय कुल दो लाख 68 हजार 581 सक्रिय मामले हैं। कल एक दिन में 24 हजार 900 रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक 98 लाख 7 हजार 569 रोगी स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने की दर 95.92 प्रतिशत हो गई है।
-
मिस्ड कॉल और फेसबुक के जरिए दोस्ती का दर्दनाक अंत
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात पत्नी संग उसके कथित प्रेमी को देखकर आरोपी पति ने आपा खो दिया। आरोपी पति बैट से पीट-पीटकर पत्नी के कथित प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन ने घटना की पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में काम करने वाला पति उस दिन अचानक घर पहुंचा था। वहीं, मृत प्रेमी नोएडा का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला बन्नादेवी थानाक्षेत्र के सारसौल का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति का नाम सुंदर लाल है जो सारसौल स्थित अग्रवाल ढाबा के सामने वाली गली में अपना मकान बनाकर रहता है। घर में आरोपी पत्नी कमलेश के अलावा दो बेटे हरिओम और ललित भी हैं। आरोपी सुंदर लाल खुद हिमाचल प्रदेश में एक बिस्किट फैक्टरी में नौकरी करता है। कुछ समय पहले तक आरोपी सुंदर लाल की पत्नी और बच्चे भी साथ ही रहते थे। लॉकडाउन के बाद से परिवार सारसौल आ गया।
पुलिस ने बताया कि देर रात आरोपी सुंदर लाल छुट्टी लेकर अचानक घर आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और घर का दरवाजा खुला था। जब आरोपी पति ने अंदर जाकर देखा तो दंग रह गया। उसकी आरोपी पत्नी किसी दूसरे मर्द के साथ थी। यह देख आरोपी सुंदर लाल ने आपा खो दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुंदर लाल ने दरवाजा बंद कर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे घर के अंदर क्रिकेट का बैट दिखाई दिया। उसने बैट युवक के सिर में दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घर में झगड़ा होता देख उसका बड़ा बेटा पुलिस चौकी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजों और मोबाइल आदि के आधार पर हुई।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृत युवक के परिवारवालों को सूचना दे दी है। एसपी सिटी श्री सिंह ने यह भी बताया कि मौके पर और थाने लाकर हुई पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि मृतक प्रेमी विकास मोमबत्ती और अन्य सामान बेचने का काम करता था। चार साल पहले मिस्ड कॉल और फेसबुक के जरिये उससे प्यार हो गया। इसके बाद अक्सर उसका मिलना जुलना शुरू हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। -
ग्वालियर। ड्यूटी पर जा रहा युवक सर्दी लगने पर सड़क किनारे जल रहे अलाव तापने बैठ गया। इसी बीच बस ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक करीब पचास फीट घसीटता चला गया और एक खंबे की चपेट में आ गया। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित सेंट बियानी स्कूल के सामने की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी कटरा मोहल्ला निवासी अनिल प्रजापति पुत्र मुन्नालाल प्रजापति प्रायवेट जॉब करता है। मंगलवार की सुबह छह बजे वह अपनी बाइक से जॉब पर जाने के लिए निकला। अभी वह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के सेंट बियानी स्कूल के सामने पहुंचा तो सर्दी ज्यादा लगने पर सड़क किनारे जल रहे अलाव पर तापने के लिए बैठ गया। इसी बीच बस ने रॉग साइड आकर अलाव ताप रहे अनिल और उसकी बाइक को चपेट में लेकर घसीटती चली गई। करीब पचास फीट घसीटने के बाद बस खंबे से टकराकर गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस ने उसके शव को पीएम हाउस भेज कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। -
कोटा। कोटा-बारां नेशनल हाईवे पर सिमलिया थाना क्षेत्र के कराडिय़ा गांव के पास भीषण हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पीछे के टायर फटने से अनियंत्रित होने के बाद लहराते हुए हाईवे से बगल के खेतों में उतर गयी और पल्टी खा गयी हैं। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सिमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 की सहायता से एमबीएस में पहुचाया गया। जहां उपचार के दौरान एक ओर घायल ने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पर एमबीएस अस्पताल में परिचित व रिश्तेदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। पुलिस अधिकारी में एमबीएस अस्पताल पहुंचे। हादसे में अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 घायल बताए गए हैं। जिनका इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में 12 लोग सवार थे, जो बारां से समारोह में शिरकत कर कैथून लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार कार ने पहले 8 से 10 पलटी खाई, फिर करीब 20 फिट ऊपर तारों से टकराई। खेत में जाकर उतर गई। हादसे में बिलाल (40 साल), राशिद परवेज (35 साल), परवेज ( 35 साल), मुजादिन ( 28 साल) व हसन (40 साल) की मौत हो गई। सभी मृतक कैथून कस्बे के निवासी है। अलग-अलग परिवार के सदस्य है। इधर हादसे की सूचना पर एसपी ग्रामीण शरद चौधरी ने भी जानकारी ली और मुख्यालय से अतिरिक्त जाप्ता भी मौके के लिये रवाना किया।
पुलिस उपाधीक्षक रणविजय ने बताया कि कार सवार 12 लोग बारां से समारोह में शिरकत करके कैथून लौट रहे थे। शाम को उनकी स्कार्पियो पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे है। - कौशांबी (उप्र)। जिले के पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही लड़कियों के ऊपर बारजा गिरने से मलबे में दबकर एक बालिका की मौत हो गई तथा तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी हरीश चंद चौधरी के घर के बाहर सोमवार को गांव की ही गुडिय़ा (11), सोनिया (12), कुसुमा (6) व रेशमा (11) खेल रही थीं। इसी दौरान हरीश चंद्र चौधरी के घर का बारजा अचानक भरभरा कर गिर गया और मलबे में चारों बच्चियां दब गई। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि हादसे में गुडिय़ा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीनों बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुडिय़ा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि तेजी से हो रहे शहरीकरण को चुनौती के बजाय अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अवसर देश में बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण और लोगों का रहन-सहन आसान बनाने में सुधार के लिए मंच उपलब्?ध करा सकता है।श्री मोदी ने आज दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर ड्राइवर के बिना चलने वाली देश की पहली मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया। यह लाइन जनकपुरी पश्चिम को बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है। प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पूरी तरह संचालित नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा का भी उद्घाटन किया। देश के किसी भी भाग से जारी किए गए रुपे- डेबिट कार्ड धारक इसका इस्तेमाल कर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में यात्रा कर सकेंगे।वर्चुअल माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार भविष्य की जरूरतों के अनुसार शहरी, बुनियादी ढांचा विकसित करने के जरिये चुनौती को अवसर में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने स्थानीय मांग, स्थानीय उत्पादों को उच्च स्तर का बनाने को प्रोत्साहन देने, मेक इन इंडिया के विस्तार और आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग पर बल दिया है।उन्होंने कहा कि मेट्रो सहित परिवहन के आधुनिक साधनों का विस्तार शहरी लोगों की जरूरतों के अनुसार किया जाना चाहिए। इसीलिए सरकार विभिन्न शहरों में मेट्रो नियो, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और मेट्रो लाइट सहित विभिन्न प्रकार की मेट्रो लेन चलाने की दिशा में कार्य कर रही है।देशभर में मेट्रो लाइनों के विकास के लिए किए गए कार्य का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि 2014 में पांच शहरों में मेट्रो ट्र्रेन चल रही थी, लेकिन अब देश के 18 शहरों में मेट्रो चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच वर्ष में 25 से अधिक शहरों तक मेट्रो ट्रेन का विस्तार करने जा रही है।मेट्रो सेवाओं के विस्तार के लिए मेक इन इंडिया के महत्व पर बल देते हुए श्री मोदी ने कहा कि इससे लागत घटती है, विदेशी मुद्रा बचती है और देश के लोगों को ज्यादा रोजगार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि अब दर्जनों भारतीय कंपनियां मेट्रो ट्रेन से संबंधित निर्माण कार्य में लगी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिकीकरण के लिए उच्च स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना बहुत महत्वपूर्ण है और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड इसी दिशा में बड़ी पहल है जो सार्वजनिक परिवहन के लिए समेकित पहुंच उपलब्ध करायेगी।
- नई दिल्ली। भारत में कोविड टीकाकरण का अभ्यास शुरू हो गया है। पहले चरण में चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, गुजरात, पंजाब और असम में दो दिन का अभ्यास आज से शुरू हो गया। इस अभ्यास का उद्देश्य चुनौतियों की पहचान करना और योजना में अपेक्षित परिवर्तन करना है ताकि टीकाकरण की प्रक्रिया को पूरी तरह बाधारहित बनाया जा सके।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दो दिन के इस अभ्यास से विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम प्रबंधकों को आवश्यक अनुभव उपलब्ध होगा। इससे कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया की जांच करने, तथा संबंधित चुनौतियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इससे प्रक्रिया में आवश्यक सुधार सहित वास्तविक कार्यान्वयन में भी मदद मिलेगी।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास के दौरान टीकाकरण के बाद के संभावित दुष्प्रभावों के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस दौरान ब्लॉक और जिला स्तरों पर निगरानी तथा समीक्षा पर भी ध्यान दिया जायेगा। अभ्यास के दौरान मिली जानकारी और सुझाव राज्यों और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को उपलब्ध कराये जायेंगे।नई दिल्ली में वर्धमान, महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर नीरज गुप्ता ने इस अभ्यास के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर गुप्ता ने लोगों से आग्रह किया कि वैक्सीन आने के बाद भी संक्रमण को हल्के में न लें और सुरक्षित तथा स्वस्थ रहने के लिए सभी सावधानियां बरतें।
- -कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हुईनई दिल्ली। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 21 हजार से अधिक रोगी ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 97 लाख 82 हजार से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस समय लगभग दो लाख 77 हजार लोगों का उपचार हो रहा है।पिछले 24 घंटों के दौरान बीस हजार से अधिक नये मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख से अधिक हो गई है।मंत्रालय ने बताया है कि पिछले चौबीस घंटों में दो सौ 79 रोगी कोविड से मौत का शिकार हुए हैं। देशभर में एक लाख 47 हजार छह सौ से अधिक रोगियों ने महामारी से अपनी जान गंवाई है। इस समय मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया है कि अब तक देश भर में लगभग 16 करोड़ 88 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 7 लाख 15 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई है।


.jpg)







.jpg)

.jpg)





.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)